डीएम ने नोडल अधिकारियों संग की बैठक


रोहतास ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोहतास उदिता सिंह की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के नोडल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विभिन्न कोषांगों से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा आचार संहिता (MCC) के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है।


बैठक में विशेष रूप से ईवीएम-VVPAT प्रबंधन, एमएमसी, मीडिया एमएम, परिवहन, कम्युनिकेशन प्लान, कार्मिक, कार्मिक कल्याण, कम्पलेन मॉनिटरिंग, बैलट पेपर, व्यय कोषांग, स्वीप, सोशल मीडिया, कॉल सेंटर 1950 सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों की कार्ययोजना की समीक्षा की गई।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि सभी कोषांग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि निर्वाचन की प्रत्येक प्रक्रिया सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट