बरसठी पुलिस ने वांछित अभियुक्त और अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Oct 15, 2025
- 45 views
बरसठी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थाना बरसठी पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल की है। उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी मय हमराह कांस्टेबल संदीप कुमार पटेल, वकील चौहान, शेरबहादुर यादव व महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह द्वारा न्यायालय सिविल जज (जू0डि0)/महिलाओं के विरुद्ध अपराध में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने मुकदमा संख्या 235/10, धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त संजय माली पुत्र सुबाष माली उर्फ राजेन्द्र (उम्र लगभग 35 वर्ष) निवासी ग्राम मनौरा थाना बरसठी जौनपुर तथा अभियुक्ता सुशीला देवी पत्नी सुबाष माली उर्फ राजेन्द्र (उम्र लगभग 54 वर्ष) निवासी ग्राम मनौरा थाना बरसठी जौनपुर को बुधवार की सुबह लगभग 10:38 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय जौनपुर भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण. संजय माली पुत्र सुबाष माली उर्फ राजेन्द्र निवासी ग्राम मनौरा थाना बरसठी जौनपुर उम्र लगभग 35 वर्ष, सुशीला देवी पत्नी सुबाष माली उर्फ राजेन्द्र निवासी ग्राम मनौरा थाना बरसठी जौनपुर उम्र लगभग 54 वर्ष का प्रासंगिक आपराधिक इतिहास– मुकदमा संख्या 235/10, धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, कांस्टेबल संदीप कुमार पटेल, कांस्टेबल वकील चौहान, कांस्टेबल शेरबहादुर यादव एवम महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह शामिल रही ।


रिपोर्टर