भिवंडी में लिफ्ट में महिला से सोने की चेन लूट, आरोपी फरार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 14, 2025
- 209 views
भिवंडी। भिवंडी के काल्हेर इलाके में एक महिला के साथ लूट की वारदात ने सनसनी मचा दी। पवनपुत्र अपार्टमेंट की लिफ्ट में अज्ञात युवक ने महिला के गले से करीब 96,000 रुपये मूल्य की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, प्रमिला राधेश्याम चौहान (58), निवासी पवनपुत्र अपार्टमेंट, रविवार शाम करीब 6:40 बजे बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। लिफ्ट में प्रवेश करते ही एक युवक भी अंदर आया और महिला के पास आकर चेन झपट ली।आरोपी की उम्र लगभग 22-24 वर्ष, दुबला-पतला, ऊंचाई 5 फुट 7 इंच, सफेद टी-शर्ट (नीले-हरे रंग की पट्टियों वाली), काली जीन्स, काले बैग और सैंडल पहने हुए बताया गया है।नारपोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मामला दर्ज किया। सहायक पुलिस निरीक्षक महेंद्र पाटील की देखरेख में पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।


रिपोर्टर