डीएम ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 10, 2025
- 74 views
रोहतास। विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में सभी प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की गई। जिसमें बताया गया के निर्वाचन व्यय के सफल अनुश्रवण हेतु सभी प्रवर्तन एजेंसियों के बीच गहन समन्वय का होना अतिआवश्यक है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देने हेतु उनके बीच नगद, शराब, मादक पदार्थ बहुमूल्य वस्तु उपहार अथवा रिश्वत आदि के रूप में वितरित किया जाता है। ऐसी स्थिति में Illegal Cash, Illicit Liquor, Drugs, Narcotics, Freebies आदि के अवैध परिचालन एवं वितरण पर कड़ी नजर रखने हेतु सभी प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय होना आवश्यक है। जिला स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों को यह भी बताया गया कि उपर्युक्त गतिविधियों पर नजर रखने हेतु जिला अन्तर्गत 22 SST एवं 22 FST का गठन किया गया है जिनके द्वारा 24*7 जाँच कार्य किया जायेगा जिनके साथ समन्वय स्थापित करना आवश्यक है।
इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रोहतास द्वारा यह भी बताया गया कि मद्य निषेध, पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग के पदाधिकारियों को सम्मिलित करते हुए मल्टी एजंसी चेक पोस्ट बनाया गया है जो 24*7 कार्यशील है। बैंक के नोडल पदाधिकारी (LDM) को निदेश दिया गया कि अपने स्तर से सभी बैंकों को निदेशित करें कि चुनाव के दौरान यदि किसी बैंक खाता से छोटी-छोटी मात्रा में बड़ी संख्या में ऑनलाईन माध्यम से राशि का संदेहास्पद अंतरण हो रहा है तो इसकी सूचना शीघ्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दी जाय। पोस्टल विभाग के नोडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि पार्सल के स्कैनिंग एवं चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। आय कर विभाग के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी को Undisclosed Cash के Movement पर नजर रखने हेतु निदेशित किया गया। CGST एवं SGST के नोडल पदाधिकारियों को Freebies (साड़ी, धोती, टी शर्ट आदि) की Movement पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि जाँच के दौरान Courteous / Descent व्यवहार रखना है तथा आयोग द्वारा निर्गत SOP का पालन करते हुये यह ख्याल रखना है कि
किसी भद्र नागरिक को कोई असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। सभी एजेंसियों के जिला नोडल पदाधिकारी का निदेशित किया गया कि ESMS (Election Seizure Management System) Onboarding होना सुनिश्चित करेंगें और ESMS के माध्यम से ही Daily Seizure की Reporting सुनिश्चित करेंगें।


रिपोर्टर