मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण संपन्न


रोहतास।बिहार विधान सभा आम चुनाव- 2025 के मद्देनजर निर्धारित प्रशिक्षण कैलेण्डर अनुसार गुरुवार को सभी प्रतिनियुक्त मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण सुपर मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण स्थल डीएवी, अदमापुर, सासाराम में दिया गया। प्रशिक्षण में ईवीएम हैण्डस ऑन एवं सभी प्रपत्रों को भरने की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के उपरान्त जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा सभी मास्टर ट्रेनरों को संबोधित करते हुए उन्हें चुनाव प्रक्रिया एवं नियमों/कार्यों को कराने की जानकारी दी गई। साथ ही सभी मास्टर ट्रेनरों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नियमों एवं निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को मतदान प्रारम्भ होने के पूर्व मॉक पॉल कराने तथा मतदान प्रारम्भ होने से पूर्व सारा डाटा अनिवार्य रूप से डिलीट करेंगे।

संबोधन के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी मतदान कर्मियों को यह भी बतायेंगे कि चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के पश्चात् वी०टी०आर मतदान केन्द्र पर ही पोर्टल पर अपलोड करने उपरान्त ही ईवीएम बज्रगृह जमा करने हेतु मतदान केन्द्र छोड़ेगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट