डीपीआरओ ने मीडिया कोषांग की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 08, 2025
- 109 views
रोहतास ।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अवसर पर आज मीडिया कोषांग की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष रंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मीडिया तथा सोशल मीडिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में कर्मियों को सोशल मीडिया से संबंधित ट्रेनिंग दी गयी। चुनाव से जुड़ी निर्वाचन विभाग की हर गतिविधियों को आमजन तक पहुँचाना है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से वोटिंग को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। कर्मियों को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सोशल मीडिया से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड डिजिटल एवं भौतिक दोनों माध्यमों में संधारित किया जाए, ताकि पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित हो सके। आशीष रंजन ने कहा कि सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाय।


रिपोर्टर