18 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटने से हुई मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 03, 2025
- 171 views
संवाददाता श्याम सुन्दर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)-- थाना क्षेत्र अंतर्गत पडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल खंड पर धनेछा रेलवे स्टेशन के पास 18 वर्षीय एक अज्ञात युवती कि मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। मौत की खबर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन किसी ने शव को पहचाना नहीं। सूचना पर पहुंचे जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।


रिपोर्टर