बारिश की बीच विसर्जन का दौर दिन भर रहा जारी, वही बारिश से किसान प्रसन्न

संवाददाता श्याम सुन्दर पाण्डेय की रिपोर्ट

दुर्गावती(कैमूर)-- थाना क्षेत्र के विभिन्न पंडालो में चल रहे दुर्गा पूजा का आज विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से लगातार रही हो रही बारिश के बीच संपन्न हो गया। लोग माता की मूर्ति को लिए नाचते गाते अपने गांव की समीप तालाब या नदी में प्रशासन की देखरेख में मूर्ति का विसर्जन किया। इस दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की जानकारी समाचार लिखी जाने तक प्राप्त नहीं हुई थी। लगातार हो रहीं बारिश के बीच श्रद्धालु और समिति के लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। वहीं इस बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए नजर आते थे धान में लगने वाले रोग बारिश होने की वजह से निष्क्रिय होने की संभावना बढ़ गई है। लगता है अब किसानों को कोई कीटनाशक दवा छिड़कने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक लंबे अंतराल के बाद हथिया नक्षत्र का यह सुहावना रूप देखकर किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट