सरसरा रेलवे क्रॉसिंग से बरसठी पुलिस ने चोरी की बाइक संग दो शातिर चोर धर दबोचे

बरसठी, जौनपुर। जौनपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव हमराह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 14 जून 2025 को बारीगांव बाजार से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर UP62 CJ 3346) से दो युवक मियाचक से सरसरा की तरफ आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सरसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से दोनों अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धीरज गिरी पुत्र राजेश्वर गिरी निवासी बैजपुर थाना हड़िया जिला प्रयागराज उम्र करीब 21 वर्ष तथा प्रीतम गिरी पुत्र लवकुश गिरी निवासी हसिया थाना बरसठी जिला जौनपुर हाल पता बैजपुर थाना हड़िया प्रयागराज उम्र करीब 18 वर्ष के रूप में हुई।

अभियुक्तों के पास से बरामद मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर UP62 CJ 3346, चेसिस नंबर MBLHAW116MHF55944) उसी चोरी की घटना से संबंधित पाई गई। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना बरसठी पर मु.अ.सं. 111/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत है।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, का० शेरबहादुर यादव, का० संदीप कुमार पटेल तथा का० वकील चौहान शामिल रहे। बरसठी पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट