लोकल फार वोकल पर लगा मंडी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 28, 2025
- 177 views
रोहतास ।जिले में सेवा पर्व के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल की भावना को नयी दिशा देने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग केन्द्र रोहतास ने एक अनोखी पहल की है। इस अवसर पर जिले के तीन प्रमुख स्थानों-ताराचण्डी , समाहरणालय तथा आदित्य विजन के समीप विशेष स्टॉलों का आयोजन किया गया, जहाँ खादी ग्रामोद्योग और स्थानीय उद्यमियों द्वारा आकर्षक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जा रहा है। इन स्टॉलों की सबसे खास बात यह है कि इन्हें आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को साकार करने वाले अनोखे सजावट थीम से सजाया गया। यहाँ प्रदर्शित हर उत्पाद न केवल स्थानीय हुनर और परंपरा की झलक दिखाता है,बल्कि खादी वस्त्र ,पारंपरिक परिधान ,हस्तशिल्प, घरेलू उपयोगी वस्तुएँ, खाद्य पदार्थ और कई नवाचारी उत्पादों ने आगंतुकों का ध्यान भी खींचा। ग्राहकों को आकर्षित करने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने सभी खादी उत्पादों पर पचास प्रतिशत की विशेष छूट की घोषणा की। इस कार्य ने न केवल लोगों की खरीददारी को उत्साहपूर्ण बना दिया, बल्कि छोटे कारीगरों को आर्थिक संबल देने का भी अवसर प्रदान किया। सेवा पर्व पर रोहतास का यह आयोजन न केवल एक प्रदर्शनी भर है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि यदि हम सब मिलकर स्थानीय उद्योगों को सहयोग दें तो आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होना कोई दूर की बात नहीं है। यह पहल स्थानीय रोजगार को मजबूत करने, परंपरागत कला को पुनर्जीवित करने और समाज में आर्थिक आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रोहतास का यह प्रयास न केवल जिले के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक मिसाल है,जहाँ उत्सव सिर्फ आनंद का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई सुबह का संदेश लेकर आता है।


रिपोर्टर