विघुत विभाग ने लोहे के खंभे में लपेटा प्लास्टिक


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम बिजली विभाग ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर शहर के सभी संवेदनशील मेटल इलेक्ट्रिक खंभों का प्लास्टिक से इंसुलेशन करने का अभियान शुरू किया है। यह कदम जनसुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

बीते वर्षों में रोहतास प्रखंड और जिले के अन्य क्षेत्रों में विद्युत कारणों से हुई मौतों के मद्देनजर विशेष सतर्कता जरूरी है । विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों और पूजा पंडालों पर विद्युत सुरक्षा के लिए सतर्क रहें।

जेनरेटर, स्विच बोर्ड, तार और अन्य विद्युत उपकरणों को अनाधिकृत व्यक्तियों की पहुँच से दूर रखें। आवश्यकतानुसार सुरक्षा घेरा बनाएं और “खतरा” चेतावनी बोर्ड लगाएं।

हमेशा थ्री-पिन प्लग, शॉकेट और स्विच बॉक्स का उपयोग करें। शॉकेट में सीधे तार डालने से बचें।

 सड़क के डिवाइडर, लोहे के पोल या अवरोधक पर अस्थायी विद्युत कार्य या सजावट न करें।

पंडालों और भवनों में किए गए विद्युत कार्य/विद्युत पैनल के लिए दोहरे अर्थिंग की व्यवस्था करें।

विद्युत नियंत्रण कक्ष, पैनल और स्विच बोर्ड के पास रबर मैट, अग्निशामक यंत्र, बालू की बाल्टियाँ और प्राथमिक उपचार बॉक्स उपलब्ध रखें।

वर्षा या पानी से बचाव के लिए विद्युत पैनल और स्विच बोर्ड पर वॉटरप्रूफ छावनी या पंडाल की उचित व्यवस्था करें।

सासाराम बिजली विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा उपायों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। इस पहल से पर्वों के दौरान विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका कम होने की उम्मीद है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट