द्वितीय अपील 10 आवेदनों पर सुनवाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 27, 2025
- 63 views
रोहतास।लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील के तहत प्राप्त 26 अपील आवेदनों पर जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गयी,लेकिन मुख्यालय अन्तर्गत कुछ लोक प्राधिकार यथा-अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल सासाराम, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल डिहरी, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल सासाराम उपस्थित हुए। शेष लोक प्राधिकारों की ओर से यथा- अनुमण्डल पदाधिकारी बिक्रमगंज, अनुमण्डल पदाधिकारी डिहरी,भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम तथा भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिक्रमगंज के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अपना पक्ष रखा गया। सुनवाई के दौरान 6 अपीलार्थी अनुपस्थित रहे। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गयी तथा दोनो पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान प्रेमशंकर पाण्डेय, रंजन कुमार, अनुराग देव, महेश कुमार, पन्ना लाल यादव, नारदमुनि साह एवं अन्य


रिपोर्टर