एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 25, 2025
- 275 views
तलेन । नगर परिषद द्वारा "स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 " के अंर्तगत मुख्य नगर पालिका अधिकारी लीलाधर सेन के निर्देशन में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया गया एवं एक दिन एक घंटा एक साथ अभियान का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव, पार्षद महेश यादव, कैलाश मोहन यादव, पप्पू सिंह अहिरवार पार्षद प्रतिनिधि अजब सिंह वंशकार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चन्दर सिंह यादव, भारत सिंह यादव, शिव प्रसाद शर्मा, मानसिंह यादव, लखन यादव सहित नगर परिषद कर्मचारी एवं नागरिकगण व सहयोगी संस्था अक्षत इको ग्रीन्स फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।


रिपोर्टर