नेशनल हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा हूई मौत

संवाददाता श्याम सुन्दर पांडेय की रिपोर्ट 

 दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय  थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की देर शाम लगभग 7:00 बजे यूपी बिहार के खजुरा बॉर्डर के पास नेशनल हाईवे पर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से रौंद दिया,जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों एवं प्रशासन के सहयोग से मृत युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार यूपी की तरफ से आ रहा बाइक सवार खजुरा के निकट पूर्व से खड़ी बालू लदी टेलर में अनियंत्रित होकर जा घुसी।नतिजा बाईक सवार की मौत हो गया।इस मौके पर पहुची पुलिस घायल यूवक को अस्पताल ले गयी जहां चिकित्सकों ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक मोहनियां थाना क्षेत्र के मामा देव गांव का निवासी सोनू गुप्ता है जिसकी उम्र  लगभग 22 साल बताई जाती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट