जमुई जिलाधिकारी से मिले जनता महादलित संघ के पदाधिकारी डीएम के द्वारा मिला आश्वासन


बिहार के जमुई। जनता महादलित संघ, जिला इकाई जमुई का एक शिष्टमंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष विकास गौरव के नेतृत्व में जिलाधिकारी श्री नवीन से मिला। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें सम्मानित किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री नवीन ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि महादलित समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए उनका कार्यालय हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि “समुदाय से जुड़े किसी भी मुद्दे को सीधे मेरे समक्ष रखा जाए, उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।”इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास गौरव के साथ जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी रविराज कुमार तथा खैरा प्रखंड अध्यक्ष तपस दास भी मौजूद रहे।महादलित समुदाय से जुड़े सवालों पर जिलाधिकारी का यह भरोसा संघ पदाधिकारियों और समुदाय के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट