शांति व सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने को लेकर रामगढ़ थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 22, 2025
- 610 views
कैमूर।। जिले के रामगढ़ थाना परिसर में सोमवार की दोपहर आगामी दुर्गा पूजा को ले थानाध्यक्ष पवन कुमार, रामगढ़ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार एवं अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
वहीं बैठक में क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता इत्यादि के साथ पूजा समिति के सदस्य शामिल होकर बैठक को सफल बनाया। बैठक में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी गाइडलाइन के बारे में भी समितियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है
अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे। कही अगर कोई भी समस्या होती तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को जरूर दें। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी ,सोशल मीडिया मीडिया ओग्रह पर, पर्व में हुड़दंग मचाने वाले को किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं जायेगा।
सभी पूजा पंडाल में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की जायेगी। साथ हीं क्षेत्र में डायल 112 की पुलिस लगातार भ्रमण करती रहेगी। उन्होंने सभी पूजा समितियों से अपील करते हुए कहा कि पूजा पंडाल में डीजे बिल्कुल नहीं बजाना है।
पूजा पंडाल में बैरिकेडिंग के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है।
वही रामगढ़ के विद्युत विभाग के कनीय अभियंता संतोष कुमार पटेल ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न जगहों पर लग रहे पंडाल में पूजा समिति द्वारा बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। अगर बिना कनेक्शन की बिजली उपयोग की जाएगी तो विद्युत विभाग द्वारा करवाई की जाएगी।
मौके पर जदयू नेता अशोक चौधरी,बाजार व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष गोवर्धन जायसवाल, रविशंकर उर्फ पप्पू गुप्ता, काशीनाथ गुप्ता,नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि कामेश्वर सिंह, उपचेयरमैन प्रतिनिधि शेख कासिम,रामनिवास गुप्ता,सिसौड़ा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह, राजन हर्षवर्धन, मनोज राम,पप्पू पासी, बेचन शर्मा ,गौतम खरवार सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार यादव,सुनील सिंह,किशन तिवारी, वार्ड पार्षद मेहरबान हुसैन, कमलाकांत तिवारी,बिल्डर सिंह, सहित क्षेत्र के सभी पूजा समिति के सदस्य एवं बुद्धिजीवी गणमान्य लोग उपस्थित थे।


रिपोर्टर