18 सितंबर को होगा भिवंडी पालिका के प्रारूप प्रभाग रचना पर आपत्तियों की सुनवाई

भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका के सार्वत्रिक चुनाव 2025 की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। महापालिका द्वारा प्रकाशित प्रारूप प्रभाग रचना पर नागरिकों की ओर से कुल 84 आपत्तियाँ और सुझाव दर्ज कराए गए हैं। ये हरकतें 3 से 15 सितंबर के बीच अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त हुईं। पालिका प्रशासन ने जानकारी दी है कि सभी 84 आपत्तियों की सुनवाई गुरुवार, 18 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे होगी। यह सुनवाई महापालिका मुख्यालय की नई प्रशासनिक इमारत के तीसरे तल पर स्थित आयुक्त सभागार में आयोजित की जाएगी.सुनवाई की प्रक्रिया जिला अधिकारी द्वारा अधिकृत अधिकारी और प्रशासक/आयुक्त राधा विनोद शर्मा (भा.प्र.से.), मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की उपस्थिति में संपन्न होगी। महापालिका ने स्पष्ट किया है कि जिन नागरिकों ने आपत्तियाँ या सुझाव डाक या टेलीफोन के जरिए भेजे हैं, उन्हें व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। संबंधित हरकतदारों को पहचान पत्र व जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे और सुनवाई पूर्ण होने तक सभागार में मौजूद रहना होगा। इस प्रकार की प्रेस विज्ञप्ति उप आयुक्त (निवडणूक) विक्रम दारडे ने जारी किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट