खम्भे में बांधकर युवक की पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

बरसठी(जौनपुर)। बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव में युवक को खम्भे में बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बरसठी थाने के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह की तहरीर पर दिनांक 15 सितम्बर 2025 को मुकदमा अपराध संख्या-192/25 बनाम जावेद खान पुत्र नाजिर खान,आसिफ खान पुत्र जुनैद खान निवासी ग्राम गहलाई पोस्ट बरसठी एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया।बरसठी थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में जावेद खान पुत्र नाजिर खान,आसिफ खान पुत्र जुनैद खान व फरहान पुत्र एजाज निवासी ग्राम गहलाई थाना बरसठी शामिल हैं।बरसठी पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट