एसडीएम ने बंटवाये खाद


रोहतास। जिले के विक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अमित कुमार को द्वारा किसानों की मांग पर सौ बोरे यूरिया 270 रूपए की दर से बंटवाया गया।खैरा गांव की युवक एसडीओ प्रभात कुमार एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अमित को सूचना दी कि मां सरस्वती खाद भंडार नटवार के संचालक संजय राय के द्वारा एक बोरी खाद की कीमत साढ़े चार सौ रुपए मांगी जा रही है।जिसको उचित पाते हुए स्टाक में रखे सौ बोरे यूरिया को दो सौ सत्तर रुपए की दर से बंटवाया गया।जिनकी आने की सूचना सुन रामबाबू सहित सभी दुकानदारों ने दुकान बंद कर भागने में सफल रहे। जबकि नटवार बाजार में सभी खाद दुकानदारों के द्वारा साढ़े चार सौ रुपए जबकि जिले के और जगह पांच सौ रुपए प्रति बैग वितरण किया जा रहा है।जिलाधिकारी और जिला कृषि पदाधिकारी का कहना है की जिला में हरेक प्रखंडों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक (खाद ) उपलब्ध है।उर्वरक के थोक विक्रेताओं द्वारा रेलवे रैक पाइंट से ही खाद की कालाबाजारी की जाती है। प्रशासन कहता है किसानों से निर्धारित रेट से ज्यादा पैसा नहीं लेना है, तब खाद रहते हुए भी डर से खुदरा विक्रेता चोरी छुपे अधिक दामों पर खाद बेच रहे हैं और किसान लेने के लिए मजबूर हैं। ऊपर से सलफर या जींक भी लेना है जबकि जिला प्रशासन का कहना है की किसी भी किसान को जबरदस्ती नहीं देना है।निकटवर्ती राजपुर प्रखंड में ही किसानों को कभी भी खाद की दिक्कत और परेशानी नहीं होती है भले ही अधिक दाम देना पड़े।राजपुर से संझौली प्रखंड के भी किसान खाद खरीद कर लाते हैं।जिला प्रशासन के ढूंलमूल रवैया के कारण थोक विक्रेताओं द्वारा प्रखंडवार वितरण व्यवस्था सही नहीं है इसलिए कृत्रिम आभाव बना हुआ।संझौली एवं विक्रमगंज में ऊंचे दामों पर भी किसानों को खाद नहीं मिलने की सूचना है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट