स्वयंभू प्रिंसिपल के खिलाफ धरना
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 15, 2025
- 54 views
रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के रामनारायण साह सर्वोदय महाविद्यालय गंजभडसरा में स्वयंभू प्रिंसिपल घोषित करने के खिलाफ कालेज कर्मियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए कारवाई की मांग किया है। धरना प्रदर्शन कर रहे कालेज कर्मियों ने बताया कि अनुदान वितरण में धांधली को लेकर कालेज के ढेर सारे अधिकारियों को वितरण में धांधली को लेकर जांच कर कारवाई करने की मांग की गई थी। जिसके विरुद्ध प्रभारी प्रिंसिपल ने अपने बचाव के लिए बीमारी का हवाला देकर त्याग पत्र कालेज अध्यक्ष को 13 अगस्त को सौंपा गया था।जिसकी त्याग पत्र की मंजूरी देते हुए। रामनारायण साह सर्वोदय महाविद्यालय गंजभडसरा के अध्यक्ष शासी निकाय सह विधानपरिषद सदस्य अशोक कुमार पाण्डेय के द्वारा कालेज के नये प्रभारी प्रिंसिपल के रूप में डॉ उमेश कुमार सिंह वाणिज्य विभाग को प्रिंसिपल नियुक्त करते हुए माननीय कुलपति वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी आरा, कुलसचिव वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी आरा , सरकारी प्रतिनिधि भूमि सुधार उपसमाहर्ता विक्रमगंज को सूचित किया गया था। लेकिन कालेज कर्मियों का कहना है कि पूर्व प्राचार्य के साथ अनुदान राशि वितरण में धांधली करने वाले कालेज कर्मी के द्वारा सोमवार को स्वयंभू प्रिंसिपल घोषित करने के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए।इनकी जांच करते हुए इनकी खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया गया। कालेज कर्मियों का कहना है कि विधानपरिषद सदस्य अशोक कुमार पाण्डेय शासी निकाय अध्यक्ष रामनारायण साह सर्वोदय महाविद्यालय गंजभडसरा के द्वारा प्रतिनियुक्त प्रभारी प्रिंसिपल डॉ उमेश कुमार सिंह को ही हमलोग मानते हैं अनुदान वितरण में धांधली करने वाले जो सोमवार को स्वयंभू प्रिंसिपल घोषित कर रहे हैं। इनके खिलाफ जांच कर यथाशीघ्र कारवाई होनी चाहिए।जिस संबंध में आवेदन विभागीय अधिकारियों को सौंप कर कारवाई करने की मांग किया गया।


रिपोर्टर