हमारा सिंदूर --- हमारा देश, पाकिस्तान से कोई खेल नहीं
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 14, 2025
- 368 views
पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने के फैसले के खिलाफ भिवंडी में शिवसेना का जोरदार विरोध
महिलाओं ने सिंदूर इकट्ठा कर प्रधानमंत्री मोदी को भेजा
भिवंडी। पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भिवंडी में शिवसेना पदाधिकारियों और महिला आघाडी की ओर से रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को खेले जा रहे क्रिकेट मैच का तीव्र विरोध करते हुए इसे "शहीदों और भारतीय नारी के सिंदूर का अपमान" बताया। यह आंदोलन छत्रपती शिवाजी महाराज चौक पर जिल्हा प्रमुख मनोज गगे और लोकसभा महिला संपर्क संघटिका आशा रसाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस मौके पर उपनेता विश्वास थले, जिल्हा संघटिका वैशाली मेस्त्री, जिल्हा सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी, महिला तालुका संघटिका फशी पाटील, तालुका संपर्क प्रमुख कृष्णा वाकडे, माजी शहर प्रमुख मोहन दादा वल्लाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। महिला कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब पाकिस्तान के आतंकवादियों ने हिंदुस्तानी नागरिकों की जान ली, तब भी भारत सरकार पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रही है, जो शहीदों और देश का अपमान है। आंदोलन के दौरान महिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने सिंदूर इकट्ठा कर एक डिब्बे में रखा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा। इस प्रतीकात्मक कदम के जरिए उन्होंने संदेश दिया कि "हमारा सिंदूर, हमारा देश" और इसके अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर नितेश दांडेकर, व्यापारी संघटना अध्यक्ष मनीष बंटी गिरी, संतोष हकारे, भाई वनगे, संतोष भावारथे, विजय कुंभार, विजय भोईर, अमोल अहीरे, सचिन कोंडलेकर, मोहम्मद मोमीन, दिपाली जैन, अरुणा पाटील, संगीता जोशी, सुनिता तरे, मिरा भानुशाली, नरेश शिवदे, गणेश घोसके, नितीन काठवले, शरद पांडव, नौशबा अन्सारी, कल्पना पुजारी, राजू पातकर, स्वाती भावार्थी, योगिता अहिरे, सारिका रेवाले, विद्या गुलवी, अनुष्का गुप्ता, भावना दमरे, छाया माली, मालती पाटील और सायली पाटील समेत बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी और महिला आघाडी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रिपोर्टर