मरम्मती कार्य को लेकर गुरुवार को 3 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 10, 2025
- 468 views
कैमूर ।। अपना काम समय से निबटा ले अन्यथा हो सकती है परेशानी विद्युत विभाग द्वारा मरम्मती कार्य को लेकर ग्रिड उपकेंद्र पुसौली में गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति करने के लिए, ग्रिड उपकेंद्र से जुड़े 132 kv ग्रिड उपकेंद्र मुण्डेश्वरी,33 kv पुसौली,33 kv बहुअरा,33 kv सरौला, फीडर की मरम्मती कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति पूरी तरह रहेगी बाधित
वही इस संबंध में जानकारी देते हुए रामगढ़ विद्युत विभाग के सहायक अभियंता आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रिड उपकेंद पुसौली के सहायक विद्युत अभियंता अमित कुमार के निर्देश पर ग्रिड उपकेंद्र में मरम्मती कार्य को लेकर गुरुवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


रिपोर्टर