सीबीएसई राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट 13 सितम्बर स शुरू


रोहतास ।जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में सीबीएसई राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन 13 से 17 सितंबर तक होगा। टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों के 800 से अधिक बालक वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अबूधाबी एवं कुवैत की टीम शामिल होंगी।

संस्थान के सचिव गोविन्द नारायण सिंह ने यह जानकारी मंगलवार को गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय सभागार में प्रेस वार्ता में दी। बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष खेलो का आयोजन करता है। इस बार देश के तमाम राज्यों से प्रतिभाग करने आ रहे खिलाड़ियों की मौजूदगी से नारायण वर्ल्ड स्कूल तथा गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर भारत दर्शन की अनोखी लालिमा प्रकाशित करेगा। जिसमें देश व विदेश के 800 से अधिक खिलाड़ी व 120 टीम मैनेजर व कोच आ रहे है।

बता दें कि टूर्नामेंट में बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, अरुणाचल, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, ओड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली व विदेश अबू धाबी और कुवैत से एक-एक टीम आ रही है। चालीस से ज्यादा सीबीएसई द्वारा नामित ऑफिशियल टूर्नामेंट को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए आएंगे।

उन्होंने बताया कि बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के खिलाड़ियों की सुविधा को विशेष ध्यान में रखते हुए सासाराम एवं डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर विद्यालय का प्रतिनिधिमंडल अपनी टीम के साथ 24 घंटे तैनात किए गए हैं। खिलाड़ियों के आगमन को सुगम बनाने के लिए विद्यालय द्वारा वाहन व्यवस्था की गई है। टीमों का आगमन 10 सितंबर से शुरू हो रहा है जो 12 सितंबर तक टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आ जाएगी। खेल का आयोजन समेत खिलाड़ियों के ठहरने व आवासीय व्यवस्था गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में किया गया है।

उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को उद्घाटन सह स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी शामिल है। 13 सितंबर को गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह टूर्नामेंट का शुभारंभ सीबीएसई अधिकारियों की उपस्थिति में मशाल जलाकर करेंगे। टूर्नामेंट का समापन एवं पुरस्कार वितरण 17 सितंबर को होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों और आगंतुकों के लिए यादगार अनुभव सुनिश्चित करने के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं तैयार की है। 12 हाई लेवल कमिटियों के डेढ़ सौ से अधिक व्यवस्था पदाधिकारी की मेजबानी में नारायण वर्ल्ड स्कूल एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिवार पूरी तरह से राष्ट्रीय आयोजन की तैयारी के लिए मुस्तैद है।

एमडी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि बिहार में खेल व युवाओं के लिए स्वर्णिम युग की शुरुआत हो गई है। जमुहार जैसे छोटे से गांव में देश भर के सीबीएसई के कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन गर्व की बात है। वार्ता में उपस्थित विद्यालय की निदेशक डॉ मोनिका सिंह ने इस मेजबानी को लेकर तैयारियों की विस्तृत रुपरेखा साझा की। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य उपांशु कुमार सिन्हा, नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के महाप्रबंधक उपेन्द्र कुमार सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट