भिवंडी में शिवसेना (उ.बा.ठा.) की कार्यकर्ता बैठक, फैय्याज अंसारी कांग्रेस छोड़ शामिल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 08, 2025
- 410 views
भिवंडी। शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गुट की भिवंडी शहर जिला शाखा में रविवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी भिवंडी महानगरपालिका चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर से लेकर पोलिंग एजेंट और बी.एल.ए. की जिम्मेदारियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में उपनेता विश्वासजी थले, उपनेत्री ज्योतीताई ठाकरे, लोकसभा सह संपर्क प्रमुख डॉ. सोन्या पाटील, जिला प्रमुख मनोज गगे, शहर जिला संपर्क प्रमुख किशोर पोद्दार, शहर प्रमुख प्रसाद पाटील, महानगर प्रमुख अरुण पाटील, जिला संघटिका वैशालीताई मेस्त्री, जिला सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी और शहर समन्वयक नाना झलके प्रमुख रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने स्पष्ट किया कि आगामी महानगरपालिका चुनावों में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के अधिक से अधिक नगरसेवक चुनकर लाने के लिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय रहना होगा। सभी पदाधिकारियों ने इस दिशा में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिला। ब्लॉक कांग्रेस युवा अध्यक्ष फैय्याज अंसारी ने अपने बहुसंख्य कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़कर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में प्रवेश किया। उनका स्वागत पार्टी नेताओं ने किया। मुस्लिम समाज की भागीदारी पर भी चर्चा हुई और मुस्लिम पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि समुदाय शिवसेना के साथ मजबूती से खड़ा है। बैठक में उपशहर प्रमुख संतोष भावार्थी, भाई वनगे, पश्चिम सचिव नितेश दांडेकर, भिवंडी शहर व्यापारी संघटना अध्यक्ष मनीष बंटी गिरी, कामगार सेना अध्यक्ष नजीर शेख, जमालुद्दीन मोमीन, अल्पसंख्यांक अध्यक्ष नईम अंसारी, मुजमिल खान, तारीक काजी, संतोष हकारे, अंकुश चव्हाण, मधुकर जाधव, मयुर कदम, विश्वनाथ नाईक, सुरेश पाटील, शांताराम जाधव, गोपीनाथ काटेकर, हर्षल राऊत, प्रताप शिंदे, स्वप्नील जोशी समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर