भिवंडी माहेश्वरी महिला समिति द्वारा शिक्षकों के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 07, 2025
- 270 views
भिवंडी। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितंबर को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा था, वहीं शुक्रवार को भिवंडी शहर के श्री गोपाल कृष्ण मंदिर हॉल में माहेश्वरी समाज महिला समिति द्वारा समाज के शिक्षकों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। माहेश्वरी समाज की अध्यक्ष बबीता द्वारका असावा द्वारा परिकल्पित इस कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज ठाणे जिला अध्यक्ष एवं स्वयं सिद्धि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश सोनी, उपाध्यक्ष सीमा डागा, श्री माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश भूतड़ा, सचिव कन्हैयालाल पेड़ीवाल विशेष गणमान्य के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में समाज के शिक्षकों को चांदी की सरस्वती प्रतिमा देकर विधिवत सम्मानित किया गया। तत्पश्चात, उपस्थित महिलाओं ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाओं के साथ आयोजित खेल कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष बबीता असावा, सचिव सीमा जागेटिया, दिव्या बजाज के नेतृत्व में रिया झंवर, मनीषा सिकची, शेफाली हेड़ा, दीपा सारड़ा, सुनीता चांडक, रक्षा करवा, सुधा सारड़ा, शीला डागा, गायत्री तोषनीवाल, जागृति कलंत्री, राजेश्वरी राठी, प्रीति सोमानी, सुनीता सोमानी ने कड़ी मेहनत की।


रिपोर्टर