डीएम के जनता दरबार में 11मामले आए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 06, 2025
- 51 views
रोहतास ।जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के द्वारा कुल 11 आम नागरिकों से दैनिक लोक साक्षात्कार किया गया, जिसमें आवेदक-आवेदिका दीपक कुमार कश्यप, कार्यपालक सहायक, आर.टी.पी.एस. अंचल कार्यालय, नासरीगंज के द्वारा पारस्परिक स्थानान्तरण हेतु आवेदन दिया गया, जिसे अविलंब निष्पादन हेतु स्थापना उप समाहर्ता, रोहतास को निदेशित किया गया। रघुनाथ प्रसाद राय, ग्राम - बकरा, दिनारा के द्वारा खतियानी भूमि पर जबरन जोत-कोड़ करने के संदर्भ में आवेदन दिया गया, जिसे शीघ्र निष्पादन करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज को भेजा गया। इसी प्रकार आवेदक प्रमोद कुमार दुबे, ग्राम-दुर्गापुर, डिहरी के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी बृजबिहारी दुबे के उत्तराधिकारी प्रमोद कुमार दुबे को उनके स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में आवेदन दिया गया, जिसे जिला प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, रोहतास को भेजा गया।
इसके अलावे शेष सभी आवेदकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को उनके आवेदन को त्वरित निष्पादन हेतु अग्रसारित किया गया।


रिपोर्टर