भिवंडी में 23 वार्ड और 90 सदस्यीय वाली नई वार्ड संरचना घोषित

भिवंडी। नगर निकाय चुनावों की आहट के बीच शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में भिवंडी निज़ामपुर शहर महानगर पालिका प्रशासन ने नई वार्ड संरचना का मसौदा जारी कर दिया है। आयुक्त की मंजूरी के बाद सहायक आयुक्त (चुनाव) नितिन पाटिल ने यह मसौदा सार्वजनिक किया।

2011 की जनगणना के आधार पर तैयार की गई इस संरचना में भिवंडी की आबादी 7,09,665 मानी गई है। इसके तहत कुल 23 वार्ड बनाए गए हैं, जिनसे 90 सदस्य चुनकर आएंगे। इनमें से 21 वार्ड चार-सदस्यीय होंगे, जबकि दो वार्ड तीन-सदस्यीय होंगे।

वार्ड नुसार जनसंख्या में सबसे बड़ा वार्ड नंबर 17 है, जिसकी आबादी 34,474 दर्ज की गई है। वहीं सबसे छोटा वार्ड नंबर 15 है, जहां की आबादी 25,919 है। तीन-सदस्यीय वार्ड के लिए औसत जनसंख्या 23,656 और चार-सदस्यीय वार्ड के लिए 31,541 तय की गई है। जनगणना के अनुसार, शहर में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 21,820 और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 8,178 है। पालिका प्रशासन ने बताया कि इस वार्ड संरचना के मसौदे पर नागरिक अपनी आपत्तियां और सुझाव 15 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने वालों को सुनवाई की तिथि अलग से सूचित की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट