डीडीसी ने प्राइवेट अस्पतालों के साथ की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 23, 2025
- 104 views
रोहतास ।जिले में संस्थागत प्रसव के उपलब्धि को बढ़ाने के लिए जिले के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम के मालिकों के साथ बैठक डीआरडीए सभागार में की गयी, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय ने की। उपस्थित सभी संचालकों को निर्देशित किया गया कि जो संस्थान पीसीपीएनडीटी से प्रमाण प्रमाणित है,वे अपने संस्थानों में होने वाले डेटा को प्रतिमाह एचएमआइएस पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। इस संदर्भ में सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कुल ५५ संस्थान रजिस्टर्ड हैं, जिन्हें अपना आईडी बनाकर एचएमआइएस पोर्टल पर डेटा अपलोड किया जाना चाहिए।


रिपोर्टर