शस्त्रों के भौतिक सत्यापन हेतु फिर तिथि निकली


रोहतास ।विधानसभा निर्वाचन, 2025 को देखते हुए शस्त्रों का भौतिक सत्यापन हेतु 27.08.2025 से 10.09.2025 तक के बीच सभी थानों के लिए दो-दो तिथियाँ निर्धारित करते हुए प्रत्येक थाना पर संबंधित अंचलों के अधिकारियों को प्राधिकृत किया गया था। इस संदर्भ में प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार कई थानों में अधिकांश शस्त्रों का सत्यापन किया जा चुका है,लेकिन कुछ थानों में अभी भी काफी संख्या में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाना शेष है। अतः वैसे थानों जहाँ अधिक संख्या में शस्त्रों के भौतिक सत्यापन पूर्व निर्धारित तिथियों को नहीं हो पाया है, वहाँ शस्त्रों के भौतिक सत्यापन हेतु दिनांक 27.08.2025 से 10.09.2025 तक अंतिम चक्र की तिथि निर्धारित है एवं थानावार नियमानुसार अंचल अधिकारी को शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करने हेतु प्राधिकृत किया गया है। रोहतास जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन समय-सीमा के अंदर संबंधित थाने पर उपस्थित होकर अवश्य करा लें। निश्चित तिथि के बाद बिना सत्यापन कराये धारित शस्त्र को अवैध मानते हुए आयुध अधिनियम के सुसंगत धाराओं के आलोक में निलंबन की कार्रवाई किया जायेगा। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा निर्देश दिया गया है कि आयुध अधिनियम-1959 के सुसंगत प्रावधानों के तहत वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों का जिनका नवीकरण नहीं हुआ है, वैसे शस्त्र को जब्त कर मालखाना में जमा किया जाये। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों से प्राप्त संयुक्त प्रतिवेदन संकलित कर दिनांक 14.09.2025 तक अधोहस्ताक्षरी के अवलोकनार्थ जिला शस्त्र शाखा, रोहतास को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट