हिंदू वाहिनी जिला अध्यक्ष संजीव वर्मा ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, सभी सदस्यों ने किया ध्वजारोहण
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Aug 15, 2025
- 131 views
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हिंदू वाहिनी आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष संजीव वर्मा ने समस्त आजमगढ़ जनपदवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हम सभी के लिए गर्व और बलिदान की यादों का दिन है, जिसे हमें एकजुट होकर मनाना चाहिए।
इस मौके पर हिंदू वाहिनी के सभी सदस्य देशभक्ति के जोश से ओत-प्रोत होकर एकत्र हुए और धूमधाम से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंजा और भारत माता की जय के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।संजीव वर्मा ने कहा, "स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।"कार्यक्रम में हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।


रिपोर्टर