आज़मगढ़ में ‘खुशी इंटरप्राइजेज’ JSA ई-रिक्शा शोरूम का हुआ उद्घाटन
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Aug 01, 2025
- 168 views
आजमगढ़ जिले के गऊडीह छतवारा बाजार में "खुशी इंटरप्राइजेज" के नए JSA ई-रिक्शा शोरूम का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह के प्रो. ध्रुव यादव रहे, जिन्होंने विधिवत फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर प्रो. ध्रुव यादव ने कहा कि ई-रिक्शा न केवल प्रदूषण रहित परिवहन का साधन है, बल्कि यह स्वरोजगार की दिशा में भी एक मजबूत कदम है। उन्होंने ‘खुशी इंटरप्राइजेज’ की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे व्यवसाय ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और तकनीकी जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। शोरूम संचालक ने बताया कि यहां JSA कंपनी के विभिन्न मॉडल उपलब्ध होंगे, जिनमें आधुनिक तकनीक, मजबूत बैटरी और बेहतर सेवाएं ग्राहकों को प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, युवा उद्यमी, व्यापारी वर्ग और ग्रामीण जनता की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


रिपोर्टर