संत कबीर आईटीआई में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर युवाओं को राष्ट्रधर्म का संदेश

भिवंडी। संत कबीर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष निष्काम भैरी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए विभाजन के पीछे की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उससे जुड़ी मानवीय पीड़ा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभाजन केवल सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि यह पीढ़ियों तक चले संघर्ष और दर्द की शोकगाथा थी। भैरी ने युवाओं के मन में राष्ट्रधर्म और देशभक्ति की भावना जागृत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या सौ. सीमा महाजन ने की, जिन्होंने अपने प्रास्ताविक भाषण में इस दिवस के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन  विश्वनाथ पाटील ने किया। आयोजन की सफलता में प्रथमेश चौधरी, अनिल कदम, मोहित पाटील, विकास पारखी, ज्योत्स्ना सोनटक्के, भरत साबले, वैभव कवडे और सोयाम का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट