भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली, लगाए भारत माता के जयकारे


तलेन । बुधवार को नगर तलेन में भाजपा मंडल विजय सिंह रुहेला व  रैली प्रभारी नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में भारी बारिश में तिरंगा यात्रा  बैंड बाजो के साथ उत्साह और उमंग के  साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नरसिंहगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा के उपस्थित में यह तिरंगा यात्रा बस स्टैंड से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः बस स्टैंड पर पहुंची ।रास्ते भर हाथों में तिरंगा झंडा थामे भाजपाई भारता माता का जयकारा लगाते रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक श्री शर्मा ने भारतीय सेवा के जज्बाजों की तारीफ करते हुए देश प्रेम से ओतप्रोत भाषण दिया वह घर-घर तिरंगा लगाने का सभी से आव्हान किया उसके पश्चात शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी.l तिरंगा यात्रा में तलेन सहित ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट