डीएम ने मतदाता रथ को हरी झंडी दिखाई

रोहतास ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी उदिता सिंह के द्वारा समाहरणालय परिसर से मतदाता सूची, विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार- रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत यह जागरूकता-रथ रोहतास जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों, गाँवों, टोलों आदि में दावा आपत्ति को लेकर मतदाताओं को जागरूक करेगा। उन्होंने कहा की प्रारूप मतदाता- सूची में यदि कोई त्रुटि हो या किसी का नाम छूट गया हो तो वे 01 सितंबर 2025 तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्देश दिया गया है कि दावा या फिर आपत्ति अवधि के दौरान मिशन मोड में कार्य करते हुए विशेष कैंपों का आयोजन किया गया है, जिससे दावा आपत्तियों का त्वरित और पारदर्शित तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।

किसी भी योग्य मतदाता का नाम नहीं छूटे इसके लिए 01 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंड कार्यालय और सभी नगर- निकायों में विशेष कैंप संचालित है। 

डीएम ने कहा कि 01 जुलाई तक किसी ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है या 01 अक्टूबर तक कर लेंगे, फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र दें और नाम जुड़वाएँ 

प्रपत्र-6-नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए, प्रपत्र-7-मृत /अप्रवासी मतदाताओं के नाम हटाने के लिए, प्रपत्र-8-नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार हेतु भरा जा सकता है। 

नागरिकों से अपील किया गाय है कि वे मतदाता-सूची में अपनी प्रविष्टि की जाँच करें और आवश्यक सुधार या नाम जोड़ने की प्रक्रिया समय रहते पूरा कर लें।

इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा जिला सूचना जन संपर्क पदाधिकारी के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट