वेदमंत्रों के साथ नेवज नदी पर हुआ हेमाद्रि स्नान व तर्पण
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 09, 2025
- 467 views
तलेन । अखिल भारतीय गायत्री परिवार शाखा तलेन के तत्वावधान में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नेवज नदी पर हिमाद्रि स्नान करवाया गया। हिमाद्रि स्नान के साथ पुरखों का तर्पण भी करवाया गया। तत्पश्चात् सभी परिजनों ने मिलकर भारत देश की समृद्धि हेतु माँ गायत्री हवन किया। इस आयोजन में लगभग 200 परिजनों ने एकसाथ हिमाद्रि स्नान किया। हिमाद्रि स्नान में 10 प्रकार की सामग्री_ देशी गाय का दूध, दही, घी, गोबर, गौमूत्र, गंगा जल, शहद, कुशा, भस्म, मिट्टी से स्नान करवाया गया । अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष नि:शुल्क करवाया जाता है।


रिपोर्टर