स्कूली छात्राओं ने डीएम को राखी बांधी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 08, 2025
- 59 views
रोहतास ।समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जेजे इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह को रक्षा सूत्र बांधी। इस दौरान छात्राओं ने जिलाधिकारी का आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त किया। जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा छात्राओं से संवाद कर मोटिवेट किया गया। किसी छात्राओं ने बताया कि आईएएस, तो किसी ने शिक्षक, तो किसी ने डॉक्टर, तो किसी ने पुलिस कर्मी बनकर बनना है और समाजसेवा करना है। मौके पर जिला पदाधिकारी महोदया ने छात्राओं को प्रशासनिक गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्था से अवगत कराया। जिला पदाधिकारी के कार्यों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए छात्राओं को प्रेरित किया गया। कई छात्राओं ने आईएएस बनकर जिला पदाधिकारी की तरह समाजसेवा करने की बात कही। जिला पदाधिकारी महोदया ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा छात्राओं के बीच डायरी कलम का वितरण किया गया। मौके पर डीपीआरओ आशीष रंजन एवं उक्त विद्यालय की प्रिंसिपल मौजूद रहे।


रिपोर्टर