गुप्ताधाम में सावन की अंतिम सोमवारी को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।


रात दो बजे गुफा के समाने शिवभक्तों की लगी लंबी कतार 

रोहतास। जिले के चेनारी थाना अंतर्गत कैमूर पहाड़ियों के मनमोहक वादियों में अवस्थित गुप्ताधाम की गुफा में मौजूद पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए सावन की अंतिम सोमवारी को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालू पहुंचे थे। जो रविवार दोपहर से सोमवार देर शाम तक गुपा के मुख्य द्वार पर खड़े होकर कतारबद्ध अपनी अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। बोल बम का नारा है और बाबा एक सहारा है और बोलबम के जयघोष के साथ गुप्ताधाम और वहां पहुंचने वाले रास्ते में गुंजमान हो रहे थे। गुप्ताधाम के रास्ते में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिल रही थी। गुफा के बाहर शिवभक्तों की जुटी अपार भीड़ का नजारा किसी जन सैलाब से कम नहीं लग रही थी। पूरा वादियां मानों भगवा मय महौल में रंग गया है। गुप्ताधाम जाने के लिए पनारी घाट, उगहनी घाट व दुर्गावती जलाशय परियोजना के रास्ते शिवभक्तों से भरे पड़े थे। गुप्ताधाम न्यास कमेटी की मानें तो सावन की तीसरी सोमवारी को डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था। गुफा के अन्दर जलजमाव की समस्या, आँक्सीजन की कमी एवं उमस भरी गर्मी के बावजूद भी शिव भक्त का हौसला कम नहीं हो रहा था। जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अंतिम सोमवारी को भी गुप्ताधाम पहुंचने वाले शिव भक्तों की संख्या इस बार ज्यादा थी। अनुमान के मुताबिक एक लाख से ज्यादा शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया है।

ऑक्सीजन गैस की कमी के कारण कई भक्तों को परेशानी हो रही थी। गुप्ताधाम में सावन की अंतिम सोमवारी को ज्यादा भीड़ होने का अंदाजा इसी से लगया जा सकता है कि गुफा के अंदर घुटन से बचने के लिए लगाये गए ऑक्सीजन गैस सिलेंडर कम पड़ गए। ऑक्सीजन की कमी के कारण सैकड़ों शिव भक्त धाम के मुख्य दरवाजे पर ही जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किए। रविवार से ही गुफा के अंदर मौजूद शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा था। गौरतलब बात यह है कि जिला प्रशासन की श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर किया गया वादा खोखली साबित हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट