108 ब्राह्मणों द्वारा एक दिवसीय दुर्गा सप्त सती पाठ संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 25, 2025
- 140 views
रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पौराणिक स्थल भलुनी धाम में खरिका , भलूनी, बरडीहा के एक सौ आठ पंडितों द्वारा 108 दुर्गा सप्तसती पाठ का किया गया । साथ ही 51000 हजार निर्वाण मंत्र एवं 51000 हजार बीज मंत्र का जाप किया गया। कन्हैया लाल पंडित ने बताया कि भलूनी ,खरिका,बरडीहा के पांडा समाज द्वारा शतचंडी यज्ञ हुआ। पाठ से पहले मां का भव्य श्रृंगार किया गया। जिसमें देवी मां भलूनी भवानी श्री यक्षिणी मां की स्तुति की गई और 108 बार दुर्गा सप्तशती का पाठ एक बार में किया गया।
यह पाठ से देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यह एक शक्तिशाली अनुष्ठान है जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने, सुख-समृद्धि लाने और शत्रुओं पर विजय पाने में मदद करता है। भलुनी धाम एक ऐतिहासिक शक्ति पीठ हैं। परंतु आज तक सरकार का ध्यान इस पर नहीं गया। बिहार सरकार द्वारा इसे पर्यटक स्थल घोषित नहीं किया गया। मौके पर पंडा समिति के अध्यक्ष काशीनाथ पंडित, बच्चा जी पंडित, आचार्य हरिवंश पंडित, आचार्य राज वंश पंडित, शुभम शास्त्री, अमरनाथ पाण्डेय,देव बंश पंडित राम बिहारी पंडित,,कमेटी के सचिव गणेश पंडित ,कोषाध्यक्ष सुरेश पंडित, पप्पू पंडित, सुगन पंडित,रविंद्र पंडित, हरेंद्र पंडित , बीरेंद्र पंडित, राजेश कुमार पण्डित,नीरज पंडित, सुनील पंडित सहित कई लोग उपस्थित थे। जबकि भोज सह प्रसाद ग्रहण में पूर्व मंत्री सह राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा, आलोक सिंह सिंह ढेर सारे गणमान्य लोग ने मां के दुर्गा सप्तशती भंडारे में उपस्थित होकर प्रसाद को ग्रहण किया।


रिपोर्टर