प्रखंड में गार्ड के लिए लगेंगे शिविर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 23, 2025
- 176 views
रोहतास।जिले के विभिन्न प्रखंडों में श्रम संसाधन विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर के तत्वाधान में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सिक्योरिटी गार्ड तथा सुपरवाइजर के लिए पुरुष के लिए 200 पद रिक्त है।
बताया गया कि SIS Security के द्वारा दिनांक 24 जुलाई 2025 से 7अगस्त 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों में जॉब कैम्प हेतु तैयारी पूरी की गई है।कैम्प में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर चयन किया जाएगा।
बताया गया कि प्रखंडवार आयोजित होने वाले तिथि निम्न प्रकार से हैः-
24.07.2025- प्रखंड परिसर चेनारी,
25.07.2025- प्रखंड परिसर करगहर,
28.07 2025- प्रखंड परिसर शिवसागर
29.07.2025- प्रखंड परिसर दिनारा,
1.08.2025- प्रखंड परिसर साताराम,
2.08.2025- प्रखंड परिसर बिक्रमगंज
4.06.2025- प्रखंड परिसर काराकाट,
5.08.2025- प्रखंड परिसर, नासरीगंज,
6.08.2025- प्रखंड परिसर रोहतास
जबकि अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर
7,08,2025 निर्धारित है।


रिपोर्टर