आरजेडी किसान प्रकोष्ठ ने किया पुतला दहन


रोहतास ।ज़िले में राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष विजय यादव जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की किसान विरोधी मानसिकता के विरुद्ध आयोजित किया गया।

विरोध का मुख्य कारण बिहार सरकार के एक उच्च प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा दिया गया वह आपत्तिजनक बयान है, जिसमें उन्होंने कहा कि "मई-जून में किसान खाली रहते हैं, इसलिए अपराध बढ़ता है।" यह न केवल किसानों के श्रम, पहचान और गरिमा का अपमान है, बल्कि यह बयान सरकार की ‘हुकूमती मानसिकता’ को उजागर करता है, जिसमें आम जन—खासकर किसान—को अपराधी मानने की प्रवृत्ति झलकती है।

राष्ट्रीय जनता दल मानता है कि यह टिप्पणी केवल अवसरवादी सोच नहीं, बल्कि डबल इंजन की सरकार की संवेदनहीन और किसान विरोधी मानसिकता का स्पष्ट दर्पण है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के ज़िला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर जी, युवा राष्ट्रीय जनता दल के ज़िला अध्यक्ष शिवन्त कुशवाहा जी, पप्पू यादव जी, डॉ. अरुण कुशवाहा जी, प्रमोद चंद्रवंशी जी, जितेंद्र नटराज जी, लुक़मान फरहान जी, इमरान अख्तर जी, चांद अशरफ़ जी और सुरेंद्र कुशवाहा जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

राष्ट्रीय जनता दल स्पष्ट करता है कि जब तक सरकार ऐसे बयान देने वाले अफसर पर कार्रवाई नहीं करती और किसानों से माफ़ी नहीं माँगती, तब तक यह आंदोलन चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट