अमृत भारत एक्सप्रेस नयी ट्रेन का ठहराव
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 19, 2025
- 48 views
रोहतास।रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस नई ट्रेन जो मालदा टाउन से गोमती नगर लखनऊ का परिचालन के अवसर पर सासाराम स्टेशन पर कार्यक्रम का रेलवे के तरफ से आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सासाराम सांसद मनोज कुमार के प्रतिनिधि के रूप में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश्वर कुशवाहा अधिकृत थे। इस अवसर पर श्री कुशवाहा सहित सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट देकर रेलवे प्रबंधन के तरफ से सम्मानित किया गया। अमृत भारत ट्रेन को श्री कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। कार्यक्रम में सामाजिक संगठन एवं शहर के गणमान लोग भी उपस्थित थे 2025 में बंदे भारत के परिचालन में सासाराम संसद का भी योगदान रहा है रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के लिए रेल मंत्री एवं मंत्रालय के अधिकारी से मिलते रहे हैं कार्यक्रम में प्रवक्ता राम अवतार राय, दीपक शुक्ला, अनिल वीरेंद्र कुशवाहा, संतोष पांडे, राधा प्रसाद, तौफीक अहमद, मकरानी राम नारायण, राम कामेश्वर तिवारी, उमाशंकर गुप्ता, सद्दाब अंसारी, आसिफ अली गुड्डू , मुन्ना सिंह (पीया) इत्यादि लोग उपस्थित थे


रिपोर्टर