मुख्यमंत्री के नाम चलाया पोस्ट कार्ड अभियान
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jul 15, 2025
- 190 views
तलेन । मध्यप्रदेश श्रम जीवी पत्रकर संघ प्रदेश इकाई के निर्देश पर मुरैना मे हुए प्रांतीय अधिवेशन की छ सूत्रीय मांगो को स्मरण करवाने तलेन ब्लॉक इकाई द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया जिसमे पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु करें मालवीय नगर स्तिथ पत्रकार भवन को हमें वापस दिया जावे श्रद्धां निधि के नियमों मे अधिमान्यता की शर्त हटा दी जावे सभी जिलों मे पत्रकार भवन हेतु नि शुल्क भूमि उपलब्ध कराई जावे टोल टैक्स मे रियायत के लिए हमारे सदस्यता कार्ड को मान्यता दी जावे पत्रकार बीमा योजना को उत्तर प्रदेश सरकार की तरह नि शुल्क की जावे यह मांगे रखी गयी इस मोके पर संभागीय संयुक्त सचिव अवध नारायण उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव, जिला संयुक्त सचिव आनंद डांगरा ,तलेन ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव ,मान सिंह यादव फौजी सरकार ,अनिल अग्रवाल सिद्दू लाल राठौर, उपस्थित रहे।


रिपोर्टर