पंखे से लटका मिला युवक का शव


रोहतास। जिले के काराकाट थानाक्षेत्र के खिरही गाँव में एक बंद पड़े घर में पंखे से लटकते पुलिस ने एक किशोर का शव किया बरामद। हत्या है या आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जा चुका है। खिरही गाँव में पिंटू शर्मा तथा रीना कुँवर के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद में मारपीट भी दोनों तरफ से हो चुकी है। दोनों पक्षों की ओर से काराकाट थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। रीना कुँवर के पुत्र ने अपने पुत्र हिमांशु की हत्या करने का आरोप विपक्षी पर लगाया है। हिमांशु के परिजनों का कहना है कि विपक्षी द्वारा उसकी हत्या कर आत्महत्या के रूप देने की कोशिश की गयी है। बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस घटना की जाँच गंभीरता से कर रही है। घटना का खुलासा बहुत जल्द होने की संभावना है। गाँव में घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट