शिवसेना नेता विनायक राऊत ने भिवंडी में चुनावी तैयारियों को लेकर किया मार्गदर्शन

महानगरपालिका चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक


भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका में होने वाले आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए शिवसेना की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 13 जुलाई 2025 को भिवंडी शहर जिल्हा शाखा कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में शिवसेना पक्षप्रमुख तथा पूर्व मुख्यमंत्री के आदेशानुसार शिवसेना के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं सचिव विनायक जी राऊत ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आगामी चुनावी रणनीति के संदर्भ में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। इस बैठक में शिवसेना के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय नेता उपस्थित थे। उपनेते विश्वास जी थले, अल्ताफ शेख, उपनेत्या ज्योतीताई ठाकरे, भिवंडी लोकसभा संपर्क प्रमुख साईनाथ तारे, सहसंपर्क प्रमुख डॉ. सोन्या पाटील, महिला संपर्क संघटिका आशाताई रसाल, जिल्हा प्रमुख मनोज गगे, कुंदन पाटील, शहर प्रमुख प्रसाद पाटील, महानगर प्रमुख अरुण पाटील, जिल्हा महिला संघटिका वैशाली मेस्त्री, युवती सेना जिल्हा संघटिका लाड ताई, उपजिल्हा प्रमुख प्रकाश भोईर, जिल्हा सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी, समन्वयक नाना झलके, पश्चिम सचिव नितेश दांडेकर, पूर्व सचिव गायकवाड सर सहित उपशहर प्रमुख, विभाग प्रमुख, शाखा प्रमुख, गट प्रमुख, शिवसेना की विभिन्न आघाड़ियां, अंगीकृत संघटनाएं, व्यापारी संगठन, महिला आघाड़ी, युवासेना, कामगार सेना, उत्तर भारतीय सेना, अल्पसंख्यक सेना एवं सभी सेल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विनायक राऊत ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी महानगरपालिका चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने और जनता से सीधा संपर्क बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिवसेना की विचारधारा और विकास की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का यह उपयुक्त समय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर शिवसेना की भूमिका स्पष्ट करने का संदेश दिया।बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिकों एवं महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने चुनावी उत्साह को और अधिक मजबूत किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट