
चेनारी पैक्स अध्यक्ष हेतु कमलेश दुबे ने हजारों समर्थकों के साथ किया नामांकन
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jul 12, 2025
- 3 views
संवाददाता रामाकांत मिश्र की रिपोर्ट
रोहतास-- जिले के चेनारी प्रखंड जहां नरैना पैक्स में पैक्स अध्यक्ष का चुनाव होना निश्चित हुआ है, इसी क्रम में आज शनिवार को कमलेश दुबे उर्फ डबल दुबे ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड मुख्यालय चेनारी में आकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। बताते चले की उनके समर्थक पूरे चेनारी बाजार में कमलेश भैया जिंदाबाद, आपका अध्यक्ष कैसा हो कमलेश भैया जैसा हो नारा लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां समर्थको ने फूल माला से भावी अध्यक्ष कमलेश दुबे का भव्य स्वागत किया। वही छविनाथ राम ने कहा कि डबल दुबे उर्फ़ कमलेश दुबे एक स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति हैं जो हम गरीबों के सुख-दुख में बराबर साथ देते आ रहे, साथ ही नौजवान है इनके अंदर कार्य करने की क्षमता है मुझे पूरा विश्वास है कि अगर यह पंचायत से अध्यक्ष पद से चयनित होते हैं तो हमारे पंचायत का तन मन से विकास करेंगे चुकी पहले से भी यह समाज के सेवा में लगे रहते हैं, पंचायत की जनता इनके कार्य प्रणाली से बहुत प्रसन्न है, वही पूछे जाने पर डबल दुबे उर्फ़ कमलेश दुबे ने बताया कि मैं किसानों के लिए चुनाव मैदान में उतरा हूं हमारी जीत पंचायत क्षेत्र के किसानों की जीत होगी और मैं शपथ पूर्वक घोषणा करता हूं कि कृषि से संबंधित कोई भी समस्या का समाधान में तत्काल प्रभाव से करूंगा, मौके पर रमाकांत मिश्रा, सुरेंद्र यादव, कामेश्वर मिश्रा, परमां यादव, पप्पू यादव, मुन्ना मिश्रा, जटा पासवान, कपिल मुनि पासवान, सहित हजारों समर्थक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर