
वाहन दुर्घटना में महिला की मौत वाहन हुआ जप्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jul 11, 2025
- 40 views
संवाददाता जैनेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट
कुदरा(कैमूर)-- थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 नगर पंचायत कुदरा भभुआंं मोड़ के समीप वाहन दुर्घटना में महिला की हुई मौत वाहन हुआ जप्त। मिली जानकारी के अनुसार आशा सेठ उम्र लगभग 52 वर्ष पति चंद्रशेखर सेठ ग्राम- देवल, थाना- दिलदारनगर, उत्तर प्रदेश वर्तमान रोहतास जिला के सासाराम निवासी सड़क पार कर रही थी की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई जिससे की मौके पर ही मौत हो गया। किसकी सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंच थाना प्रशासन द्वारा शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भभुआंं भेज दिया गया। वही देखा जाए तो उक्त स्थल पर आए दिन घटना दुर्घटना होते रहती है। स्थल पर उपस्थित लोगों ने कहा की राष्ट्रीय महाराज मार्ग पर ही दोनों तरफ की बसें लगती है, यहां राष्ट्रीय राजमार्ग कर्मियों व शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता। यदि स्थायी बस स्टैंड का व्यवस्था नहीं किया गया तो आने वाले समय में बहुत बड़ी दूर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।वहीं थाना प्रशासन के माने तो दुर्घटना कारीत वाहन को जप्त कर लिया गया है।
रिपोर्टर