गुप्ता धाम में मेले की तैयारी को लेकर डीएम व एसपी ने की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 11, 2025
- 97 views
रोहतास ।जिला के चेनारी थाना अंतर्गत कैमूर पहाड़ियों के गोद में स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर गुरुवार को बादलगढ़ स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी उदिता सिंह व पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के संग आगामी सावन के मेले की तैयारियों को लेकर एक बैठक की। बैठक में डीएफओ मनीष कुमार वर्मा, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम अशुतोष रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम वन दिलीप कुमार, रेंजर अभय कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका, अंचल अधिकारी पूजा शर्मा, थानाध्यक्ष रंजन कुमार एवं उगहनी पंचायत के मुखिया ज्ञानचंद कुशवाहा ने भाग लिया। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने धाम परिसर में विधि व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के सुविधाओं को लेकर चर्चा की। लेकिन इस बार के बैठक में स्थानीय स्तर पर बैठक की सूचना प्रेस को नहीं देना समझ से परे है जबकि हर बार बैठक का स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इसकी मुक्कमल तैयारी एवं सुचानाएं साझा कि जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। स्थानीय स्तर पर ये लोगों एवं संविधान के चौथे स्तंभ के बीच चर्चा की बिषय बना हुआ है। हर बार डीएम के साथ बैठक में जनप्रतिनिधि , गुप्ताधाम विकास कमिटी के सदस्य एवं मीडियाकर्मी की उपस्थिती होती थी लेकिन इस बार सीओ पूजा शर्मा एवं बिडिओ प्रियंका के द्वारा ससमय सूचना उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण अन्य लोगों की उपस्थिति ना के बराबर थी। क्या बैठक में गुप्ताधाम विकास कमिटी के सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं थी। क्या स्थानीय स्तर पर संविधान के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकारों को ग्राउंड जीरो पर आकर समाचार संकलन करना आवश्यक नहीं था। बैठक में केवल एक उगहनी के मुखिया एवं मल्हीपुर पंचायत के मुखिया पति का शामिल होना काफी था। बता दे कि कल से ही सावन माह की शुरुआत हो रही है और गुप्ताधाम में देश के अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं का पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक हुआ दर्शन पूजन करने के लिए आना लगा रहता है प्रत्येक सोमवारी को बाबा गुप्ता धाम में कभी कभार लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य देवता शंकर भगवान को जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं क्या स्थानीय स्तर पर अपूर्ण तैयारी यह दर्शाने के लिए काफी है क्या स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन मेले को लेकर कितना गंभीर है पहले के बैठक में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया स्थानीय लोगों का कहना है की जिला स्तरीय पदाधिकारी को धाम परिसर का भी निरीक्षण कर विधि व्यवस्था एवं सुविधाओं का जायजा लेना चाहिए था।


रिपोर्टर