कल्याण-डोंबिवली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कल्याण। पाम रिसॉर्ट में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कोकण विभाग के प्रभारी यू. बी. वेंकटेश ने कल्याण-डोंबिवली कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की। आगामी कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी दिशा निर्देश देते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। पार्टी की भावी रणनीति और नीतियों को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं में इस दौरान जबरदस्त उत्साह और नवचेतना देखने को मिली। इस बैठक का आयोजन कल्याण-डोंबिवली शहर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सचिन दत्तात्रय पोटे ने किया था। इस अवसर पर कल्याण-डोंबिवली प्रभारी राजन भोसले, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ब्रिज दत्त ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और आगामी महापालिका चुनाव के लिए सक्रिय तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। बैठक में सहप्रभारी श्रीकृष्ण सांगळे, प्रदेश के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे, गुरुगोविंदसिंह बच्चर सहित कांचन कुलकर्णी, राजाभाऊ पातकर, मुन्ना तिवारी, सुरेंद्र आढाव, विमल ठक्कर, शकील खान, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने एकजुटता के साथ कल्याण-डोंबिवली कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट