14 वर्षीय किशोर का अपहरण

भिवंडी। भिवंडी तालुका के कशेली इलाके में एक नाबालिग युवक के अपहरण का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। नारपोली पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय साई शेखर बारीया 7 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 3 बजे घर के किसी काम से बाहर गया था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने युवक को कई स्थानों पर तलाश किया, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 8 जुलाई को नारपोली पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात आरोपी ने किशोर की मासूमियत और अज्ञानता का फायदा उठाते हुए किसी बहाने से उसे अपने साथ ले गया। पुलिस ने उसी दिन एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर योगेश काकड़ कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट