किसान की फंदे से लटका मिला शव
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 06, 2025
- 83 views
रोहतास। जिले के धौड़ाड थाना क्षेत्र के धनकाढ़ा गांव में रविवार की सुबह एक 55 वर्षीय किसान की संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका शव मिला।मृतक की पहचान सुरेश यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उनका शव उनके घर के दालान में फंदे से लटका मिला। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मृतक के बेटे इंदर कुमार ने गोतिया पाटीदार पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सुरेश यादव इस केस में जीत चुके थे। जमीन पर कब्जा दिलाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान पाटीदार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
इंदर के अनुसार, उनके पिता रात को खाना खाकर दालान में अकेले सो रहे थे। आरोपियों ने उनका गला दबाकर हत्या की और शव को फंदे से लटका दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची धौड़ाड थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


रिपोर्टर